एक ऐसा शक्स जो कभी हार नहीं मानता। आखरी कोशिश के बाद भी एक चांस लेना पसंद करता है। पत्रकार बना क्योंकि समय की नजाकत थी। अच्छा लिख लेता हूँ, क्योंकि शौक को अपना प्रोफेशन बनाया। खोजी पत्रकारिता और खुलासे करना मेरा पहला शौक है। खुद पर यकीं है और मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा काम है, जिसे मैं नहीं कर सकता। अपने फैसलों पर टिके रहना मेरी आदत है।

Wednesday, April 21, 2010

महिला पत्रकारों में उभरता नाम है श्वेता जगरिया


राजस्थान में महिला पत्रकारों को टटोला जाए, तो चंद नाम मिलेंगे जहां जज्बा और मिशन साथ नजर आते हों। बीते कुछ सालों में नवोदित महिला पत्रकारों में जो नाम सबसे तेजी से उभरा, वह श्वेता जगरिया का है। ई-टीवी जयपुर की जानी-मानी संवाददाता श्वेता सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक मूल्यों की जुड़ी पत्रकारिता में खासा दखल रखती हैं। हाल ही 'पाथेय कण नवोदित युवा पत्रकारिता पुरस्कार' के तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को लेकर उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्वेता को सम्मानित किया गया। कम उम्र में लीक से हटकर कुछ नया करते रहने के शौक ने श्वेता को नई उड़ान दी है। उनके कामकाज के तौर-तरीके, अंदाज और खबर की परख में परिपक्वता साफ झालकती है।

धौलपुर से ताल्लुक रखने वाली श्वेता की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई यहीं पूरी हुई। पत्रकारिता में दिलचस्पी और आम आदमी की आवाज उठाने का जज्बा उन्हें मीडिया की ओर ले आया। पत्रकारिता में स्नातक (बीजेएमसी) और फिर स्नातकोत्तर (एमजेएमसी) डिग्री लेने के साथ ही उन्होंने खुद को इस क्षेत्र के लिए तैयार किया। राजस्थान पत्रिका, जयपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और पिछले चार सालों से वे ई-टीवी जयपुर में जुटी हुई हैं। श्वेता अपने पिता श्री विष्णु दयाल शर्मा को आदर्श मानती हैं।

'पाथेय कण नवोदित युवा पत्रकारिता पुरस्कार' के लिए श्वेता जगरिया और विष्णुदयाल शर्मा जी को काबिल बेटी की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

4 comments:

दुलाराम सहारण said...

श्‍वेता जी को बधाई--------

hem pandey said...

आज अन्य क्षेत्रों की तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महिलाएं सफल हो रही हैं. यह एक अच्छी बात है.वैसे 'महिला पत्रकार', 'महिला साहित्यकार','महिला ब्लॉगर' जैसे विशेषण मैं अनावश्यक समझता हूँ. व्यक्ति की प्रतिभा को उसके लिंग से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

संजय भास्कर said...

श्‍वेता जी को बधाई--

नरेश सिह राठौड़ said...

इस प्रकार की प्रतिभा से परिचय करवाने का आभार |

 
Design by Wordpress Theme | Bloggerized by Free Blogger Templates | coupon codes