दुनिया जिन ऑक्टोपस बाबा की दीवानी हुई जा रही है, उनकी बारी हमारे चर्चित हिंदी ब्लॉगर सिद्धार्थ जोशी की ज्योतिष विधा के बाद आती है। फुटबॉल विश्व कप फाइनल कौन जीतेगा, क्या आप इसकी भविष्यवाणी कर पाएंगे? सिद्धार्थ जोशी से यह सवाल मैंने मंगलवार की शाम किया था। सिद्धार्थ बोले, 'जरूर।' मुझे संदेह हुआ, तो मैंने अपनी संतुष्टि के लिए फिर पूछ लिया, 'यह भविष्यवाणी पृष्ठ के मुख्य आलेख के तौर पर प्रकाशित करेंगे, आप लिखेंगे इसे?' सिद्धार्थ यहां भी अपने जवाब पर कायम थे। संदेह इसलिए हुआ था, क्योंकि सिद्धार्थ से पहले यह सीधा सवाल मैं 13-14 जाने-माने ज्योतिषियों से पूछ चुका था, लेकिन कहीं भविष्यवाणी गलत न हो जाए, इस डर से किसी ने लिखने की हामी ही नहीं भरी। ...लेकिन सिद्धार्थ पूरे कॉन्फिडेंट थे।
बुधवार सवेरे मैंने उन्हें फिर याद दिलाने के लिए कॉल किया, तो पता चला कि वे इसी विषय पर काम कर रहे थे। बुधवार की रात अचानक सिद्धार्थ का कॉल आया। जैसे ही मैंने फोन उठाया सिद्धार्थ बोले, 'स्पेन जीत गया। मेरी गणित तो यही कहती है। आपके मेल में आलेख भेज दिया है, देख लीजिए।'
सिद्धार्थ का ई-मेल मुझे बुधवार 7 जुलाई को रात 10.51 मिनट पर मिला था। आलेख में सिद्धार्थ ने ज्योतिष विधा और अपने ज्योतिष ज्ञान के मुताबिक कारण बताते हुए स्पेन को विजेता करार दे दिया था। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार शाम को ऑक्टोपस बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि स्पेन जीतेगा। यानी सिद्धार्थ की भविष्यवाणी ऑक्टोपस बाबा से 40 घंटे पूर्व ही कर दी गई थी। सिद्धार्थ इस सटीक भविष्यवाणी के लिए बधाई के पात्र हैं। रविवार को पत्रिका के सभी संस्करणों में आलेख प्रकाशित होने के बाद कृष्णमूर्ति पद्यति से भविष्य बताने वाले दिल्ली के हिंदी ब्लॉगर शशिभूषण तामरे का फोन आया। उन्होंने सीधे कहा, 'सिद्धार्थ जोशी की भविष्यवाणी बिलकुल सटीक है। आप मैच देखिएगा, स्पेन ही जीतेगा। मेरी कृष्णमूर्ति पद्यति ने भी स्पेन को ही विजेता बताया है। वैसे भी सिद्धार्थ जी ने जो भविष्यवाणी की है, उसमें संदेह का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि सिद्धार्थ सटीक बात बतलाते हैं।' यहां तामरे जी की भविष्यवाणी भी सच निकली। वह भी बधाई के पात्र हैं।
सिद्धार्थ के ज्योतिष में गहरे ज्ञान और समझा को मेरा सलाम। हिंदी ब्लॉगिंग में ही में ज्योतिष से मेरा गहरा नाता रहा है। इसलिए सटीक भविष्यवाणी करने, उसे करने के तरीके और अपनी बात पर टिके रहने की अहमियत अच्छे से जानता हंू।
सिद्धार्थ जोशी की 11 जुलाई, 2010 के अखबार में प्रकाशित भविष्यवाणी पढऩे की लिए चित्र पर क्लिक करें।



12:04 PM
प्रवीण जाखड़





10 comments:
सिद्धार्थ जोशी बाबा की जय हो
मंत्र - तंत्र - यंत्र कॉलम चलाने के लिए और राजस्थान पत्रिका की जय हो.
आक्टोपस बाबा की जय हो !
प्रिय प्रवीन जी निःसंदेह आक्टोपस बाबा की तीनो भविष्य वाणी सत्य हुयी है उनकी जय जयकार तो होनी ही चाहिए मगर गौर से देखा जाए तो ये कोरी तुक्के बाजी ही थी / यदि आप मेरी बात से इतेफाक नहीं रखते तो आप कहेंगे तुक्का कोइ बार बार नहीं चलता / इसके जबाब में मै कहूंगा कि तुक्का जब एक बार ठीक बैठ सकता है तो तिन बार भी बैठ सकता है / आक्टोपस एक जिव है जैसे तोता बाबा ने दो आप्सनो में से कोइ चुनना था और उसका तुक्का नहीं लड़ा वैसे ही आक्टोपस बाबा को भी दो मेसे किसी एक को चुनना था सो उसने ईतेफाकिया जो चुना वो ही विजेता रहा / जबकि दोनों के चुनाव के पीछे ना तो कोइ ग्रहों की गणना थी और ना ही कोइ स्थापित सिद्धांत काम कर रहे थे /
परन्तु जिस बहादुरी से आपने सिद्धार्थ जोशी जी को उनकी सफल भविष्य वाणी के लिए शाबाशी दी है वो सराहनीय है क्यों कि ये बिलकुल सच्च है कि सिद्धार्थ जी ने कोइ तुक्का नहीं भिड़ाया बल्कि बा-कायदा गणित और ग्रहों की गणना से अपना मत प्रकट किया लिहाजा सिद्धार्थ जी मेरी निगाह में प्रसंशा के सही हक़दार है /
rajasthan-patrica ka naam padhker ruk gayi .khbren achchi lagi.1993ya-1994 men meri ek kavita ismen chpi thi .tab hum c- scim jaipur men rahte the.
rajasthan-patrica dekhker thaher gayi.padhker achcha laga .14-15 saal pahle ismen meri kavita chapi thi.tab hum c-scheme jaipur men rahte the.
प्रवीण जी आपका 9/11 के सच पर आर्टिकल ब्लाग पर कुछ महीने पहले पोस्ट किया है जिसे लोगों ने पसन्द किया. आप कभी अपना किमती वक्त निकाल कर हमारे ब्लाग पर दिये गये राजनैतिक और अंतर्राष्ट्रिय मुद्दो के विश्लेषण पर भी नज़र डाल ले.
अगर आप अपने पेशे के प्रति नैतिकता की दृष्टि से वफादार है तो आप के लिये वक्त वक्त पर काम के लेख मिलेंगे.
:)
सिद्धार्थ भाई तो ज्योतिष के जाने माने विद्वान है | यह अलग बात की व्यस्तता की वजह से आजकल कम ही पोस्ट लिख पा रहे है |
JAI HO !JOSHI JI KI.......... KUCHH BHAVISHYAVAANI JOSHI G NE HAMARE LIYE BHI KI HUI HAI ....
JAI HO !JOSHI JI KI.......... KUCHH BHAVISHYAVAANI JOSHI G NE HAMARE LIYE BHI KI HUI HAI ....
i really liked this post. you have really nice skill in writing articles. go ahead
Post a Comment